Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ नवोदित राज्य, हमें केन्द्र से मिले ज्यादा से ज्यादा मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ नवोदित राज्य, हमें केन्द्र से मिले ज्यादा से ज्यादा मदद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायपुर में 7600 करोड़ रूपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया

रायपुर- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, एनसीसी ग्राउंड में आयोजित समारोह में 7600 से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ नवोदित राज्य है, इसलिए छत्तीसगढ़ को ज्यादा से ज्यादा मदद केन्द्र से मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर आये हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हेलीपेड पहुंचने पर उनकी अगवानी की तथा समारोह के मंच पर उन्हें राजकीय गमछा पहनाकर और मिलेट्स से बने उत्पाद भेंटकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद श्री अरूण साव और श्री सुनील सोनी, विधायक डॉ. रमन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

समारोह में 7600 करोड़ की लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ

समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लगभग 7600 करोड़ रूपए की लागत की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने इनमें से राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित लगभग 6,400 करोड़ रूपए की लागत की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिन दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर-कोडेबोड़ खंड की 988 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 33 कि.मी. लंबी 4 लेन वाली सड़क और एनएच-130 के बिलासपुर-अंबिकापुर खंड के 1261 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 53 किलोमीटर लंबे बिलासपुर-पथरापाली खंड पर निर्मित 4-लेन की सड़क का लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 6-लेन वाले ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ खंड के लिए तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें – एनएच-130 सीडी पर 1368 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 43 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले झांकी-सरगी खंड एनएच-130 सीडी पर 1471 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 57 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले सरगी-बसनवाही खंड और एनएच-130 सीडी पर 1307 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 25 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले बसनवाही-मारंगपुरी खंड का विकास शामिल है। 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन सुरंग इसका एक प्रमुख घटक है – उदंती वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों के आसान आवागमन के लिए 27 रास्ते और 17 बंदर छतरियों का निर्माण भी किया जाएगा।
इसी तरह प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 750 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण, 290 करोड़ रूपए की लागत से विकसित केवटी-अंतागढ़ को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन का लोकार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर अंतागढ़ से रायपुर नई ट्रेन को रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कोरबा में 130 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित 1700 सिलेण्डर दैनिक क्षमता के इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण तथा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को 75 लाख कार्डों के वितरण का शुभारंभ किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *