Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ ने हत्या और डकैती के मामले में बिहार को छोडा पीछे - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ ने हत्या और डकैती के मामले में बिहार को छोडा पीछे

छत्तीसगढ़ को अब तक संभावनाओं का प्रदेश माना जाता है। मगर यहां विकास,  व्‍यापार और उन्‍नति की जगह संभावना अपराध की दिखाई दी। सरकार,  व्‍यापारी और उद़योगपतियों को भले ही संभावना नहीं दिख रही हो, लेकिन अपराधियों ने संभावानाओं के प्रदेश में अपने लिए संभावनाएं खोज ली।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की 2020 की रिपोर्ट में राज्य के लिए शर्मनाक खबर आई है। छत्तीसगढ़   हत्या,  डकैती और दुष्कर्म के मामलों में अपने क्षेत्रफल में अपने से बडी पडोसी राज्‍य मध्य प्रदेश और क्षेत्रफल और आबादी में विशाल बिहार से आगे निकल गया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्‍य में एक लाख की आबादी में हत्या के मामले 3.3% हैं। यही आंकड़ा बिहार में 2.6% है और यह दर मध्य प्रदेश,  गुजरात और पंजाब में कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में दुष्कर्म की घटनाएं प्रति एक लाख आबादी में जहां 8.3% थीं,  वहीं यह दर बिहार में 1.4%, गुजरात में 1.5% और मध्य प्रदेश में 5.8% थी। 2019 के मुकाबले छत्तीसगढ़ में अपराध काफी बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में इस साल सामूहिक हत्या के 21, आत्महत्या के 3930 मामले सामने आए। ये आंकड़े 30 जून तक के हैं।

गौर हो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया था कि 1 दिसंबर 2018 से इस साल 30 जून तक सामूहिक हत्या के 94 मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। इसी तरह आत्महत्या के 19084 और मानव तस्करी के 111 मामले सामने आए हैं।

रिपोर्ट कहती है कि छत्तीसगढ़ में 2019 में 1036 महिलाओं-युवतियों के साथ दुष्कर्म हुआ, जबकि, 2020 में 1210 मामले सामने आए। इन दो सालों में बिहार में 730 और 806 केस रिकॉर्ड किए गए। पिछले साल सामूहिक दुष्‍कम्र के 8 मामले सामने आए थे।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के जारी आंकड़े बताते हैं कि देश में 2020 में हत्याओं में इजाफा हुआ है। हालांकि, 2019 की तुलना में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कुछ कमी आई है। बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में दर्ज किए गए। वहीं, 19 मेट्रो शहरों में अपराध की सूची में लगातार दूसरे वर्ष राजधानी दिल्ली सबसे ऊपर रही। उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक हत्याएं हुईं। पूरे देश में 2020 में दुष्‍कर्म के प्रतिदिन औसतन करीब 77 मामले दर्ज किए गए। आंकड़े बताते हैं कि देश में अपहरण के मामलों में कमी देखी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...