पुलिस मुख्यालय में अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक संपन्न
रायपुर। पुलिस महानिदेशक, अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में छत्तीसगढ, उड़ीसा राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आज पुलिस मुख्यालय नवा-रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षे़त्रों में सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त आॅपरेशन चलाये जाने की नयी रूपरेखा पर चर्चा की गई, साथ ही दोनों राज्यों की गुप्त सूचनाओं (इन्टेलिजेंस इनपुट) को साझा करने के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। इसी प्रकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दोनों राज्यों में सुरक्षा बलों के कैम्प तथा पुलिस स्टेशनों के बीच समन्वय स्थापित करने, नक्सलियों के सीमा पार करने वाले आवागमन मार्गों पर संयुक्त रूप से निगरानी रखने एवं नक्सलियों के लिए सामग्रियों की आपूर्ति लाईन को रोकने की रणनीति पर भी विचार किया गया। अन्तर्राज्यीय बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।बैठक में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी तथा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों के नक्सल आॅपरेशन से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरापुट (उड़ीसा) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर, पुलिस अधीक्षक सुकमा, कोण्डागांव, महासमुंद तथा कोरापुट, मलकानगिरी, नवरंगपुर जुड़े रहे ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...