रायपुर, 15 जून 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को सुदृढ़ करने के लिए एक ऐतिहासिक और व्यापक सुधार करते हुए स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रभावशाली पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप इस कदम से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़ी सकारात्मक क्रांति आई है।
सरकार द्वारा 10,372 स्कूलों का एकीकरण कर एक ही परिसर में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक की शिक्षा व्यवस्था की गई है। इससे न केवल 89 प्रतिशत छात्रों को बार-बार प्रवेश प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अधोसंरचना और अतिरिक्त शिक्षकों का लाभ भी मिलेगा।
इसके तहत जिला स्तर पर 13,793 शिक्षकों, संभाग स्तर पर 863 शिक्षकों और राज्य स्तर पर 105 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया। इस पहल के बाद राज्य में शिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या शून्य हो चुकी है और एकल शिक्षकीय स्कूलों की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। अब राज्य में केवल लगभग 1,200 स्कूल एकल शिक्षक आधारित हैं।
इस एकीकरण और युक्तियुक्तकरण से बच्चों को कंप्यूटर, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही, शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में कोई स्कूल बंद नहीं हुआ है और किसी शिक्षक का पद समाप्त नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ की यह पहल न केवल वर्तमान कमियों को दूर कर रही है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए मानदंड स्थापित कर रही है। यह शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की दूरदर्शिता और समर्पण का उदाहरण है, जो आने वाले वर्षों में छात्रों के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...