Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ को दिल्ली इन्वेस्टर कनेक्ट में मिला 6800 करोड़ से ज्यादा निवेश - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ को दिल्ली इन्वेस्टर कनेक्ट में मिला 6800 करोड़ से ज्यादा निवेश

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों से अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। स्टील, ऊर्जा, होटल, इथेनॉल, मेडिकल उपकरण और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में बड़े स्तर पर निवेश में रुचि दिखाई है। कार्यक्रम में कुल 6321.25 करोड़ का औद्योगिक निवेश और 505 करोड़ का पर्यटन निवेश प्रस्तावित किया गया। इन परियोजनाओं से आगामी वर्षों में 3,000 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के साथ अब तक राज्य को 7.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

 

दिल्ली स्थित होटल द ललित में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टील और पर्यटन सेक्टर को मुख्य फोकस में रखते हुए नए निवेश अवसरों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उद्योग जगत के निवेशकों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों, नीतियों और बेहतर औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र भी सौंपे।

 

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, केमिकल और उर्वरक मंत्रालय के सचिव अमित अग्रवाल, इस्पात मंत्रालय के सचिव संदीप पौंडरिक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे स्थिर, भरोसेमंद और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक गंतव्यों में से एक है। उन्होंने बताया कि राज्य में ऊर्जा, खनिज, मानव संसाधन और निवेशक-हितैषी नीतियों का संयोजन उद्योगों के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमतियाँ पहले की तुलना में तेज और पारदर्शी तरीके से जारी की जा रही हैं। राज्य में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन और लिथियम जैसे खनिजों की उपलब्धता बड़े उद्योगों के लिए बेहद लाभकारी है।

Read Also  बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही आकर्षण

 

मुख्यमंत्री ने स्टील सेक्टर का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ देश का स्टील हब है। भिलाई स्टील प्लांट और नगरनार स्टील प्लांट सहित MSME आधारित इकाइयां राज्य की औद्योगिक पहचान को मजबूती देती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

पर्यटन पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब निवेश और टूरिज्म दोनों के लिए नया हॉटस्पॉट बन रहा है। नक्सल हिंसा में गिरावट, बेहतर सड़कें, इंटरनेट और सुरक्षा व्यवस्था ने क्षेत्र की छवि बदली है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 26 मार्च 2026 तक बस्तर क्षेत्र पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाए।

राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है और सरकार होम-स्टे पॉलिसी, ट्राइबल टूरिज्म और सस्टेनेबल टूरिज्म पर फोकस कर रही है।

 

कार्यक्रम में सीएसआईडीसी और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

 

 

छत्तीसगढ़ को मिले प्रमुख औद्योगिक निवेश प्रस्ताव

 

ग्रीन एनर्जी इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड ने 50 मेगावॉट वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हेतु ₹3,769 करोड़ का प्रस्ताव दिया। इससे 150 रोजगार सृजित होंगे।

आरती कोटेड स्टील ने ₹315 करोड़ का निवेश और 550 रोजगार की संभावना जताई।

एसडीआरएम मेटैलिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्टील प्लांट और पावर यूनिट हेतु ₹195.75 करोड़, तथा 492 रोजगार प्रस्तावित किए।

आरएसएलडी बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड, चंडीगढ़ ने इथेनॉल प्लांट हेतु ₹200 करोड़, और 213 रोजगार का प्रस्ताव दिया।

जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, राजस्थान ने क्षमता विस्तार हेतु ₹1816.5 करोड़ और 110 रोजगार प्रस्तावित किए।

Read Also  आईएएस दिलीप वासनीकर को संविदा नियुक्ति 

अरमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज, रायपुर ने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण हेतु ₹25 करोड़, और 200 रोजगार की संभावना जताई।

 

पर्यटन क्षेत्र में 505 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

 

मार्स विवान प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा 217 कमरों वाले होटल हेतु ₹220 करोड़, जिससे 522 रोजगार मिलेंगे।

हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, तेलंगाना ने वेलनेस रिसॉर्ट और शिक्षा केंद्र हेतु ₹200 करोड़ का प्रस्ताव दिया।

विद्या इन, जशपुर ने 52 कमरों वाले होटल हेतु ₹25 करोड़ निवेश प्रस्तावित किया।

पीएसए रिजॉर्ट, जगदलपुर ने 150 कमरों वाले एडवेंचर होटल और रिसॉर्ट के लिए ₹60 करोड़ का प्रस्ताव दिया, जिससे 200 रोजगार** सृजित होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *