रायपुर, 10 अक्टूबर 2024: भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 6070 करोड़ रुपए कर हस्तांतरण के तहत स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस राशि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे त्योहारों के अवसर पर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूती मिलेगी और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी, जिससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी।










