रायपुर, 18 नवम्बर 2025।नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) की 5वीं वर्षगाँठ पर छत्तीसगढ़ में जनसहभागिता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। पूरे राज्य में 19,958 स्थलों पर आयोजित शपथ कार्यक्रमों में कुल 6,70,760 लोगों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से यह अभियान राज्यभर में बड़े पैमाने पर संपन्न हुआ।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम रायपुर के होटल मैरियट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव और संचालक रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत की शपथ ली और नशे के उन्मूलन के लिए एकजुट होने का संदेश दिया।
प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग और सामाजिक समूहों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
543 स्थलों पर 24,749 प्रतिभागियों ने शपथ ली।
505 विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कार्यक्रमों में 69,356 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
7,452 विद्यालयों में 3,98,675 छात्र-शिक्षकों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों हेतु आयोजित 9,355 कार्यक्रमों में 1,20,410 लोगों ने नशा त्यागने और दूसरों को प्रेरित करने की प्रतिज्ञा की।
अन्य 2,103 आयोजनों में 57,570 प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अभियान की 5वीं वर्षगाँठ का राष्ट्रीय कार्यक्रम 18 नवंबर को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित हुआ। इसका लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, सरकारी कार्यालयों, विभागों और शिक्षण संस्थानों में सामूहिक रूप से देखा गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस राष्ट्रीय पहल से जोड़ा जा सका।
नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य मादक द्रव्यों, तंबाकू और शराब जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से लोगों को बचाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। इसके तहत राज्यों में जागरूकता कार्यक्रम, काउंसिलिंग, उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, शहरी प्रशासन, और युवा सेवाओं सहित अनेक विभागों को अभियान से जोड़कर व्यापक जनजागरूकता का वातावरण तैयार किया है।
इतनी बड़ी जनसहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्यभर में जागरूकता, काउंसिलिंग और समुदाय आधारित गतिविधियाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी, जिससे छत्तीसगढ़ नशामुक्त और प्रगतिशील प्रदेश की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...