Google Analytics Meta Pixel मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़, नवाचारों को मिली नई पहचान - Ekhabri.com

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़, नवाचारों को मिली नई पहचान

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री ने अंबिकापुर नगर निगम की अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ और देशी श्वानों की उपलब्धि का जिक्र करते हुए राज्य के सकारात्मक प्रयासों की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के शांतिनगर में ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का श्रवण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का उल्लेख होना प्रत्येक नागरिक के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के नवाचारी और प्रेरणादायी कार्यों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला मंच है।

 

अंबिकापुर का गार्बेज कैफे बना राष्ट्रीय उदाहरण

 

प्रधानमंत्री द्वारा सराहे गए गार्बेज कैफे में प्लास्टिक कचरा देने वालों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। एक किलो प्लास्टिक लाने पर भरपेट खाना और आधा किलो लाने पर नाश्ता दिया जाता है। यह पहल न केवल स्वच्छता और पुनर्चक्रण का उदाहरण है, बल्कि सामाजिक संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी है।

 

माओवादी उन्मूलन और विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों में कमी प्रदेश के मजबूत संकल्प का परिणाम है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से अब सुदूर गाँवों तक विकास की रोशनी पहुँच रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने उन इलाकों में भी खुशियाँ लौटाई हैं जहाँ कभी माओवादी आतंक का साया था।

 

देशी श्वानों की भूमिका पर प्रधानमंत्री की सराहना

 

Read Also  गोवर्धन पर्व पर मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, जताई कृतज्ञता

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक देशी श्वान द्वारा 8 किलो विस्फोटक का पता लगाकर जवानों की जान बचाने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय नस्लों की दक्षता और अनुकूलता का प्रमाण है।

 

पर्यावरण और सांस्कृतिक गर्व पर विशेष जोर

 

प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसे उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रप्रेम की अमर अभिव्यक्ति है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने पुंगनूर गायों को खिलाया चारा

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पुंगनूर नस्ल की गायों को चारा खिलाया और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। यह नस्ल अपनी विशिष्ट बनावट और उपयोगिता के कारण प्रसिद्ध है।

 

कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, शंभूनाथ चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *