रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। दंतेवाड़ा की विशेष अदालत में EOW ने DFO अशोक कुमार पटेल समेत 14 आरोपियों के खिलाफ करीब 4500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें वन विभाग के 4 कर्मचारी और 7 वनोपज समितियों के प्रबंधक शामिल हैं। फिलहाल जांच जारी है।
करोड़ों का घोटाला
जांच में सामने आया है कि वर्ष 2021-22 में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिए जाने वाले 7 करोड़ रुपये के बोनस में से बड़ा हिस्सा DFO अशोक पटेल और उनके साथियों ने हड़प लिया। इस घोटाले में वन विभाग के अधिकारी और समितियों के प्रबंधकों की मिलीभगत सामने आई है।
8 समितियों में 3.92 करोड़ का गबन
अब तक 17 में से 8 समितियों की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें करीब 3.92 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। इससे सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।
नामजद 14 आरोपी
चार्जशीट में DFO अशोक कुमार पटेल के अलावा 4 वनकर्मी (चैतूराम बघेल, देवनाथ भारद्वाज, मनीष बारसे, पोड़ियामी इड़िमा) और 9 समिति प्रबंधक शामिल हैं, जिनमें पायम सत्यनारायण, मोह. शरीफ, सीएच रमना, सुनील नुप्पो, रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा, मनोज कवासी, राजशेखर पुराणिक और बी. संजय रेड्डी के नाम हैं।
आदिवासियों की आजीविका पर चोट
यह घोटाला आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के लोगों की आजीविका पर सीधी मार है। तेंदूपत्ता यहां की मुख्य आजीविका है। EOW ने मड़ईगुड़ा, किस्टाराम, भेज्जी जैसे दुर्गम इलाकों में जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बोनस योजना की जानकारी ही नहीं दी गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...