Google Analytics Meta Pixel ई-बस सेवा के लिए केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिले 240 वाहन - Ekhabri.com

ई-बस सेवा के लिए केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिले 240 वाहन

रायपुर | 22 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर जल्द ही 240 ई-बसें दौड़ने वाली हैं। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत यह कदम राज्य में शहरी परिवहन को बेहतर और प्रदूषण रहित बनाने की दिशा में उठाया गया है। इस योजना के प्रभावी संचालन के लिए नगरीय प्रशासन विभाग एवं SUDA (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के अधिकारियों को आज एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

 

नया रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को ई-बस सेवा की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशन में इस योजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

चार शहरों में इतने बसें मिलेंगी:

  • रायपुर: 100 ई-बसें
  • दुर्ग-भिलाई: 50 ई-बसें
  • बिलासपुर: 50 ई-बसें
  • कोरबा: 40 ई-बसें

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए मंजूर की गई राशि:

  • कुल: ₹67.40 करोड़
  • रायपुर: ₹27.23 करोड़
  • दुर्ग-भिलाई: ₹17.75 करोड़
  • बिलासपुर: ₹11.45 करोड़
  • कोरबा: ₹10.97 करोड़

प्रशिक्षण के दौरान SUDA के CEO शशांक पाण्डेय ने बताया कि यह योजना शहरी परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। इससे लोगों को किफायती और प्रदूषणरहित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:

  • ई-बस संचालन की तकनीकी जानकारी
  • ऑपरेटर भुगतान प्रक्रिया और अनुबंध प्रणाली
  • सिटी बस सेवाओं की निगरानी और मूल्यांकन
  • संस्थागत ढांचा और एकीकृत निविदा व्यवस्था

प्रशिक्षण में केंद्रीय मंत्रालय, डब्ल्यूआरआई इंडिया, IUT, CESL और अन्य विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यशाला में SUDA, नगर निगमों और नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *