Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के ग्रामीण नहीं लगवा रहे वैक्सीन, उनमें अफवाह हो जाती है मौत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण नहीं लगवा रहे वैक्सीन, उनमें अफवाह हो जाती है मौत

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में कोरोना वैक्सीन को लेकर यह अफवाह फैली हुई है कि इस लगवाने से मौत हो जाएगी और मौत के बाद डॉक्टर उनके आंखें और किडनी निकाल ले रहे हैं। यही वजह है कि यहां के ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों के बयान के कई वीडियो राज्‍य भर में वायरल हो रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा ने सरकार पर वैक्सिनेशन में फेल होने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार उन्हें वैक्‍सीन की आपूर्ति नहीं कर पा रही। अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा ही इस तरह की अफवाहें ग्रामीण क्षेत्रों में फैला रही है कि हम भीख मांगकर खा लेंगे, लेकिन वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।

गांव के कोटवार  पर सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। मगर राज्‍य में यह भ्रम लोगों में इस तरह फैल चुका है कि जब वे महिलाओ से वैक्सीनेशन लगवाने को कहा तो उससे लड़ने पर उतारू हो गईं। वायरल दूसरे वीडियो में एक महिला कह रही है कि सरकार पहले उनके बच्चों के भरण-पोषण, उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात लिखकर दे,  तभी वैक्सीनेशन लगवाएगी। यह महिला अंत्योदय कार्डधारक है। उसने कहा कि वैक्सीन लगवाने से अगर उसकी मौत हो गई तो उसके बच्चों का कौन ध्यान रखेगी। महिला ने यह भी कहा कि अगर वैक्सीन नहीं लगवाने पर उसे सरकार से मिलनेवाला मुफ्त अनाज बंद भी कर दिया गया तो वह भीख मांगकर खा लेगी, लेकिन मरने के लिए वैक्सीन नहीं लगवाएगी।

इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भाजपा के निशाने पर है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि सरकार वैक्सिनेशन में फेल है। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैल रही है और मुख्यमंत्री से लेकर कोई मंत्री तक इसका खंडन नहीं कर रहा है। सरकार के पास कोई कार्ययोजना नहीं है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अजय साहु का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार राज्य को वैक्सीन नहीं भेज पा रही है, इसलिए अपनी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता गांवों में इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। छत्तीसगढ़ ने वैक्सीनेशन में बेहद अच्छा काम किया है और वह सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन करनेवाले राज्यों में शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...