रायपुर, 25 जून 2025:छत्तीसगढ़ में सामरिक और रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण एवं दोहन को लेकर राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह आयोजन खनिज संसाधन विभाग और भूविज्ञान एवं खनन संचालनालय द्वारा किया गया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में खनिज सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 28 प्रकार के प्रमुख खनिज मौजूद हैं, जिनमें कोयला, लौह अयस्क, बाक्साइट, लीथियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ एलिमेंट्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह खनिज विविधता राज्य को राष्ट्रीय आर्थिक संरचना में प्रमुख भूमिका दिला सकती है।
कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय एजेंसियों की भागीदारी को बढ़ाकर रणनीतिक खनिज परियोजनाओं को तेज़ी से लागू करना था। इस दौरान एनएमईटी, जीएसआई और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के विशेषज्ञों ने नवीनतम तकनीकों और संभावनाओं पर प्रस्तुतियां दीं।
तकनीकी सत्रों में आधुनिक भू-रासायनिक एवं भू-भौतिकीय तकनीकों की जानकारी दी गई। एनएमईटी के प्रतिनिधि अक्षय वर्मा ने अनुदान नीतियों और प्रस्ताव प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
समापन सत्र में राज्य में अब तक हुए खनिज सर्वेक्षणों और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि तकनीकी दक्षता, अंतर-विभागीय समन्वय और पारदर्शिता से छत्तीसगढ़ रणनीतिक खनिजों में राष्ट्रीय नेतृत्व कर सकता है।
इस कार्यशाला में आईआईटी धनबाद, IBM, GSI सहित विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय संस्थानों के विशेषज्ञों, अधिकारियों और नीति निर्माताओं ने भाग लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...