रायपुर, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पहली बार राजकीय तितली के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आमजन Google Form के जरिए 31 अगस्त 2026 तक अपनी पसंद की तितली के लिए वोट कर सकते हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर शुरू इस अभियान का उद्देश्य राज्य की समृद्ध जैव विविधता को बढ़ावा देना और तितलियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

# तीन तितली प्रजातियां दौड़ में
राजकीय तितली के चयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों के आधार पर तीन तितली प्रजातियों को शॉर्टलिस्ट किया है—
* कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock)
* ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf)
* स्पॉट स्वोर्डटेल (Spot Swordtail)
इनका चयन राज्य में उपलब्धता, पारिस्थितिक महत्व, संरक्षण मूल्य, विशिष्टता और आमजन में आकर्षण जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है।
# जनमत और विशेषज्ञों की राय से होगा अंतिम चयन
वन विभाग द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन प्रक्रिया में प्रदेश का हर नागरिक भाग ले सकता है। प्राप्त जनमत और विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा के आधार पर राजकीय तितली का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
# विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों से अपील
विभाग ने विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है, ताकि व्यापक जनभागीदारी के जरिए छत्तीसगढ़ की इस नई पहचान का चयन हो सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...