Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के ‘खनिज ऑनलाइन’ पोर्टल को मिला एक्सीलेंस अवार्ड

 

 

रायपुर, 24 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ के खनिज ऑनलाइन पोर्टल को हाल ही में टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विभाग के अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह पुरस्कार इण्डियन एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा इंटरप्राईज एप्लीकेशन्स कैटेगरी में प्रदान किया गया है।

IMG 20240824 WA0045
IMG 20240824 WA0045

23 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित समारोह में खनिज विभाग की ओर से ज्वाइंट डायरेक्टर और खनिज ऑनलाइन के नोडल ऑफिसर अनुराग दीवान ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पोर्टल छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

 

खनिज ऑनलाइन की सफलता के बाद, विभाग अब खनिज ऑनलाइन 2.0 योजना पर काम कर रहा है। इसमें खानों का जियोफेंसिंग, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, मोबाइल एप्लिकेशन और आरटीओ व रेलवे के साथ इंटीग्रेशन सहित निगरानी और नियंत्रण के लिए एक सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की योजना है। खनिज ऑनलाइन परियोजना को डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन में उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल अवार्ड फॉर ई-गवर्नेंस भी मिल चुका है।

 

खनिज ऑनलाइन पोर्टल 21 जून 2017 से संचालित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से खनन से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स जैसे खान मालिक, प्रोसेसिंग और परिवहनकर्ता, उपयोगकर्ता और एण्ड यूज प्लांट ऑनर्स को ऑनलाइन आवेदन, सिंगल क्लिक पेमेंट, बार कोडेड ई-ट्रांजिट पास और एंड-टू-एंड ट्रैकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

 

देश की प्रमुख कंपनियां जैसे एनएमडीसी, एसईसीएल, बालको, हिण्डालको, अल्ट्राटेक, श्री सीमेंट, ईमामी, जायसवाल निको, गोदावरी पॉवर, जेके लक्ष्मी, नुवोको, और अम्बुजा के साथ-साथ छोटे डोलोमाइट उत्खनिपट्टाधारक भी इस पोर्टल के माध्यम से खनन व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *