Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास मॉडल चर्चा में, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास मॉडल चर्चा में, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को नई गति मिली है। पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने जनजातीय समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार आदिवासी समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

 43 जनजातियों के विकास के लिए अभिनव योजनाएं

 

राज्य की कुल आबादी का लगभग 30.62 प्रतिशत हिस्सा अनुसूचित जनजाति वर्ग का है। विभाग द्वारा 43 जनजातियों और उनके उपसमूहों के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण है।

 

शिक्षा और छात्रवृत्ति में बड़ा सुधार

 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता लाते हुए डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में 84,702 विद्यार्थियों को 94.57 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति सीधे उनके खातों में भेजी गई। राज्य में 2,817 आश्रम और छात्रावास संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवासीय सुविधाएं मिल रही हैं।

 

एकलव्य विद्यालयों ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

 

प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27 हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 55 स्वर्ण, 43 रजत और 64 कांस्य पदक जीतकर राज्य को देश में दूसरा स्थान दिलाया है।

Read Also  ट्विटर पर सियासी जंग, मुख्य मंत्री ने जेपी नड्डा पर कसा तंज, कहा आदिवासियों से मांगे माफी 

 

युवाओं के लिए नई पहल, CG-ACE योजना जल्द

 

जनजातीय युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने हेतु चल रही योजनाओं से अब तक 164 युवाओं का चयन हो चुका है। सरकार इसे और विस्तार देते हुए CG-ACE योजना शुरू करने जा रही है। प्रयास आवासीय विद्यालय और खेल परिसर भी युवाओं को नई दिशा दे रहे हैं।

 

वनाधिकार और संस्कृति संरक्षण पर जोर

 

प्रदेश में 4.28 लाख से अधिक व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। लंबित मामलों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए देवगुड़ी योजना, जनजातीय गौरव दिवस और लोक कला महोत्सव जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।

 

पीएम-जनमन योजना में छत्तीसगढ़ अव्वल

 

विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे पीएम-जनमन अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।

 

बजट में बड़ा प्रावधान, कई नई परियोजनाएं

 

वर्ष 2026-27 के बजट में आदिम जाति विकास विभाग के लिए 2,136.26 करोड़ रुपए और जनजातीय उपयोजना के तहत 42,165.95 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आगामी योजनाओं में कोरबा में खेल परिसर, बीजापुर में 500 सीट वाला प्रयास विद्यालय, सुकमा और नारायणपुर में एजुकेशन सिटी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

 

प्रेसवार्ता में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *