Google Analytics Meta Pixel मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली - Ekhabri.com

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

उच्च न्यायालय बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

नवनिर्मित विस्तार भवन न्यायिक कार्यवाही की लाईव स्ट्रीमिंग, 22 जिलों के ई-सेवा केन्द्र, ई-गेट पास के लिए मोबाईल एप तथा ऑनलाईन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन का हुआ शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष से माहौल गूंज उठा। द्वितीय और बारहवीं सी एफ बटालियन और एनसीसी टुकड़ी की परेड आकर्षण का केंद्र थी, मुख्य न्यायाधीश द्वारा परेड की सलामी ली गई। मुख्य न्यायाधीश द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगुंतकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। मुख्य न्यायाधीश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त न्यायिक अधिकारीगण को भी शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

WhatsApp Image 2023 08 17 at 8.41.03 AM (1)

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में विस्तार भवन निर्माण हुआ है जिसमें 07 अतिरिक्त कोर्ट रूम हैं। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य न्यायाधीश द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन एवं अतिरिक्त कोर्ट रूम साथ ही न्यायिक कार्यवाही की लाईव स्ट्रीमिंग, 22 जिलों के ई-सेवा केन्द्र, ई-गेट पास के संबंध में मोबाईल एप ऑनलाईन रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन का भी उद्घाटन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर यातायात संबंधी चालानों के संबंध में जिला अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा जगदलपुर की वर्चुअल कोर्ट और न्यायिक अधिकारीगण के न्यायिक विमर्श के संबंध में सॉफ्टवेयर का भी उद्घाटन किया गया। इसी कड़ी में 04 नए टेलीग्राम चैनल का भी उद्घाटन किया गया। अब पक्षकारगण और आम जनता अपने प्रकरणों में हो रही सुनवाई को घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आमजनों को कोर्ट की अदालती फैसलों, एफआरआर जजमेंट की महत्वपूर्ण सूचनाएं और निविदाओं की जानकारी पहले से ही वेबसाइट से प्राप्त हो रही है।

WhatsApp Image 2023 08 17 at 8.41.02 AM (2)

उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनांक 16.08.2023 से नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम कमरा नंबर 17 और 18 में न्यायमूर्ति श्री अरविंद सिंह चंदेल और न्यायमूर्ति श्री संजय कुमार जायसवाल द्वारा प्रकरणों की सुनवाई आरंभ की गई है। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन में कोर्ट रूम क्रमांक 16 में प्रतिशुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे से प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ होगी।

WhatsApp Image 2023 08 17 at 8.41.03 AM

उक्त समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, सेवानिवृत्त न्यायमूर्तिगण, रजिस्ट्रार जनरल, महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उच्च न्यायालय और जिला न्यायालय के बार एसोसिएशन के सदस्य, रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी, बिलासपुर जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर उच्च न्यायालय परिसर के आस-पास के गांवों के निवासियों और स्कूली बच्चों का अभूतपूर्व उत्साह देखकर इस समारोह को लगभग 5000 से भी अधिक लोगों ने साक्षात्कार किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय भवन को आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *