Google Analytics Meta Pixel भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए मुख्यमंत्री

संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान के समतलीकरण तथा गांव में सतनाम भवन की घोषणा
गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष दिए जाएंगे 10 लाख रुपए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम गुरु गद्दी दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयकारे के साथ मेला पर आयोजित कार्यक्रम को बरसते पानी में संबोधित करते हुए कहा कि आज एकादशी के दिन ही गुरु बालकदास जी का राज्याभिषेक हुआ था। बाबा गुरुघासी दास के पुत्र गुरु बालकदास के गद्दीनसीन होने की याद में बरसों से संत समागम और गुरुदर्शन की परंपरा को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारा प्रदेश धान का कटोरा और किसानों का प्रदेश है। किसान ठंड, गर्मी और बरसात की चिंता किए बगैर कड़ी मेहनत करता है। हमारी सरकार किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल देने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा की हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की किश्त 17 अक्टूबर को देने जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के संदेश मनखे-मनखे एक समान को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जाएगा। सरकार किसानों, मजदूरों के साथ सभी वर्गाे के आर्थिक मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। राज्य के किसानों को धान का जितना मूल्य दिया जा रहा है,उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं मिल रहा है। बाबा घासीदास ने गौवध को रोकने का जो कार्य किया है, उसको भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने संत समागम स्थल पर भव्य मंच निर्माण और मैदान का समतलीकरण, गांव में सतनाम भवन,गुरुदर्शन मेला के लिए प्रति वर्ष 10 लाख रुपए, भंडारपुरी के अधूरे गुरुद्वारा को पूर्ण करने तथा भंडारपुरी से गैतरा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज के संत, राजमहंत, प्रबुद्ध जन, पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि गण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे,उसमे से अधिकांश पूरा हो गया है। शिक्षा, रोजगार,आर्थिक सशक्तिकरण आदि सहित सभी क्षेत्रों में समाज के लोगो को आगे बढ़ाने एवं सर्व समाज को सम्मान देने का कार्य सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि परंपरा के अनुसार आज गुरु दर्शन कर संत समागम में शामिल हो रहे हैं। सतनामी समाज अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा की सरकार सतनाम के मार्ग पर चले इसका विशेष प्रयास रहता है। राजागुरु बालदास साहेब ने गुरुद्वारा भंडारपुरी में आए श्रद्धालुजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु अमरदास ने गुरु घासीदास बाबा के मनखे मनखे एक समान की परंपरा को आगे बढ़ाया। गुरु किसी एक का नहीं अपितु सम्पूर्ण समाज का होता है। समाज की प्रगति और विकास के लिए लोगों को संगठित होना जरूरी है। समाज के लोग जितना अधिक शिक्षित होंगे समाज उतना ही अधिक उन्नति करेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

काले कपड़े में नजर आया विपक्ष, जोरदार प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 22, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...

बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन, अपनाएं यह आसान तरीके 

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...