रायपुर, 7 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भक्त माता राजिम और माता कर्मा द्वारा दिए गए संदेश मानव समाज के लिए कल्याणकारी हैं और उनके विचारों का अनुसरण करना हम सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री आज राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन और भक्त माता राजिम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान साहू समाज की सृजन पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साहू समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज को समृद्ध, शिक्षित और संगठित समाज बताते हुए कहा कि समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। दानवीर भामाशाह और बाबा सत्यनारायण जैसे महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो उसका प्रभाव केवल समाज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि प्रदेश और देश की प्रगति में भी योगदान देता है।
मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सामाजिक उत्थान की प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि भक्त माता राजिम के त्याग और परिश्रम से संगठित यह समाज आज शिक्षा, कृषि और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजिम माता के आशीर्वाद से राज्य सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और अब राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया गया है और विकास में बाधक इस समस्या का अंत अब निकट है।
मुख्यमंत्री ने सिरकट्टी आश्रम में राम जानकी मंदिर में धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की परंपरा के अनुरूप कुटेना में भी धर्म ध्वजा की स्थापना की गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज एक अनुशासित और संगठित समाज के रूप में जाना जाता है। त्रिवेणी संगम की पावन भूमि से प्रेरणा लेकर समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया जाना चाहिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि राजिम त्याग, तपस्या और श्रम की भूमि है। उन्होंने शिक्षा और संस्कार को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...