Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा नगर निगम भिलाई को 65.75 करोड़ रूपए की लागत के 48 विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम भिलाई अंतर्गत सेक्टर 01 नेहरू सांस्कृतिक भवन में आयोजित आभार सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व यहां पर 65 करोड़ 75 लाख 12 हजार रूपए लागत के 48 कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन किया। जिसमंे 22 करोड़ 50 लाख 28 हजार रूपए लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण तथा 43 करोड़ 24 लाख 84 हजार रूपए लागत के 29 कार्यांे का भूमिपूजन शामिल है। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री नीरज पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। भिलाई हमारा मिनी भारत कहलाता है। हर धर्म, हर भाषा के लोग प्रेम से यहां एक साथ रहते हैं। भिलाई की अपनी समस्याएं हैं। भिलाई को भी रोजगार, विकास के लिए जूझना पड़ा है। जब प्लांट को यहां जमीन दी गई थी तो इन्हें कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए दी गई थी ताकि यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं का विकास कर रहे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां के लोग लगातार संघर्ष करते हुए, आपके जीवनभर की कमाई आपने भिलाई स्टील प्लांट को दे दिया, लेकिन आपको हक़ नहीं मिला। आपके मेहनत के वजह से और यहां के जनप्रतिनिधि की वजह से आज लगभग 500 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है। प्लांट यदि राज्य सरकार को वापस कर दे तो जमीन का मालिकाना हक आपका हो जाएगा। आज 23 साल बीत गया। अब आपको आपकी जमीन वापस मिलेगी। आपको बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। चाहे पेयजल हो, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हो, सबका लाभ आप सभी को मिले। हमने टाटा के साथ एमओयू किया ताकि हमारी आईटीआई को अपडेट किया जा सके। इससे 10 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम लगातार नौकरियां दे रहे हैं, हमने लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की। हम लगातार आपके विकास के लिए काम कर रहे हैं।

Read Also  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

खुर्सीपार में भिलाई बीपीओ सेंटर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में 29 लाख 82 हजार रूपए लागत से जोन 01 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 के मार्गाे के सीमेंटीकरण नाली निर्माण एवं सिवरेज लाईन कार्य, 30 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 7, 9, 10 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 29 लाख 96 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 11,12,13 के मार्गों का सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य, 25 लाख 77 हजार रूपए की लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 17, 18 के मार्गों का सीमेंटीकरण कार्य, 98 लाख 9 हजार रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में बायपास रोड से कोसा नगर पुलिया तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य , 90 लाख रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर वार्ड 14 शांति नगर दशहरा मैदान का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ के लागत से जोन 2 वैशाली नगर गौरव पथ से आजाद चौक होते हुए मुक्तिधाम सामने एवं पापुलर सायकल स्टोर्स से आजाद चौक तक डामरीकृत मार्ग का उन्नयन कार्य, 1 करोड़ रूपए की लागत से जोन 2 वैशाली नगर इंदिरा चौक से दुबे पानपैलेस होते हुए भगत सिंह चौक से सड़क 9 हनुमान मंदिर तक एवं जोन 2 कार्यालय के आस-पास मार्गों में डामरीकरण एवं उन्नयन कार्य, 64 लाख 15 हजार रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 40 मुक्तिधाम एवं दर्री तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 84 लाख रूपए के लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 42, 43, 44 में उद्यान का जिर्णाेधार व  सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 1 करोड़ 22 लाख 73 हजार रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 45 में बीएसपी कन्याशाला के पिछे ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था एवं डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी उदय मंडल में भवन निर्माण एवं जिम सामग्री प्रदाय कार्य , 1 करोड़ 36 लाख रूपए लागत से जोन 4 शिवाजी नगर वार्ड 46 एवं 50 में नवीन कालेज ग्राउंड में प्रकाश व्यवस्था दुर्गा मंदिर का जीर्णाेद्धार बाबा बालक नाथ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य, 7 करोड़ की लागत से जोन 4 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत बीपीओ सेंटर का निर्माण कार्य , 40 लाख रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 57, 59, 60 में चैनलिंक फैसिंग, डोम सेड सौंदर्यीकरण एवं फेवर ब्लाक कार्य, 1 करोड़ 66 लाख लागत से जोन 5 वार्ड 57, 52, 64, 66 में स्मार्ट सड़क अतिरिक्त कक्ष उद्यान कक्ष सेंट्रल एवेन्यू पाथवे एवं नाली निर्माण कार्य, 1 करोड़ 41 लाख 16 हजार रूपए लागत से जोन 5 वार्ड 70 हुड़को में वाचनालय डामरीकरण एवं नवीनीकरण फेवर ब्लाक बोर खनन बैडमिंटन कोर्ट आंगनबाड़ी निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटेरियम कार्य तथा 57 लाख रूपए लागत से जोन 1 नेहरू नगर शहीद स्मृति स्थल सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *