Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री  बघेल 25 जून को सुकमा जिले को 303.67 करोड़ के 131 विकास कार्यों की देंगे सौगात  - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री  बघेल 25 जून को सुकमा जिले को 303.67 करोड़ के 131 विकास कार्यों की देंगे सौगात 

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 जून को जिला मुख्यालय सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 303.67 करोड़ रूपए की लागत के 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। श्री बघेल इनमें से 63 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 240 करोड़ 10 लाख 81 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।  मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 373 हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का वितरण, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थियों तथा एमबीबीएस के लिए चयनित विद्यार्थियों को मेडल, विभिन्न स्कूलों को उनकी उपलब्धि के लिए प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करेंगे। श्री बघेल इस अवसर पर प्लेसमेंट कैम्प में चयनित छात्रों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।

63.56 करोड़ रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें डीएमएफ के अंतर्गत 2 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से रामाराम में राम वनगमन पथ अंतर्गत रॉक गार्डन एवं मंदिर परिसर का उन्नयन कार्य, 36 लाख 40 हजार रूपए की लागत से रामाराम पर्यटन स्थल विकास केन्द्र में  आर्सेलर मित्तल निप्पान के सहयोग से निर्मित मंगल भवन, डीएमएफ की 2 करोड़ 86 लाख 86 हजार की राशि से मुरतोण्डा, छिन्दगढ़, पाकेला, दुब्बाटोटा, रामाराम, कोर्रा, जगरगुण्डा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम स्कूल, सुकमा में कन्या शिक्षा परिसर, हायर सेकेण्डरी स्कूल सुकमा में उन्नयन कार्य, छिन्दगढ़ में 8 करोड़ 98 लाख 18 हजार की लागत से निर्मित वृहद जल आवर्धन, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय तोंगपाल का भवन, नाबार्ड की राशि 01 करोड़ 91 लाख 51 हजार से निर्मित पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास तोंगपाल, नीति आयोग की राशि 3 करोड़ 25 लाख 44 हजार से कोण्टा विकासखण्ड के ग्राम गच्चनपल्ली, कोलाईगुड़ा, नागाराम, तिम्मापुरम, उरसांगल, चिमलीपेंटा, मेहता, पोटकपल्ली में निर्मित प्री फेब्रीकेटेड उप स्वास्थ्य केन्द्र, 40 लाख 68 हजार की राशि से बण्डा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की राशि 71 लाख 10 हजार से गादीरास में निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।  बघेल वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत 35 लाख 74 हजार की राशि से मॉडल वृक्षारोपण, ऊर्जा विभाग के माध्यम से छिन्दगढ़ में इंदिरा गांव गंगा योजना के अंतर्गत 67 लाख की लागत राशि से 30 एचपी सोलर पम्प की स्थापना एवं पाईप लाईन विस्तार का कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) के जरिये छिन्दगढ़ के पेदारास में 84 लाख 63 हजार की लागत से 6 नग बाजार शेड, 2 नग खुला चबुतरा, आंतरिक सीसी रोड़ पेयजल व्यवस्था, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण सुकमा के जरिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 15 करोड़ 41 लाख 76 हजार की राशि से 8 कार्य,  सुकमा विकासखण्ड में जिरमपाल-डब्बारास से नीलावरम तक सड़क, कोण्टा विकासखण्ड में पेद्दाकुरती-आरगट्टा, विरापुरम में एल 40 एसएच 9 से विरापुरम, गोरखा से मुकुतोंग, कांकेरलंका से मेटागुड़ा, एल 88 दोरनापाल चिंतागुफा रोड़ से वरदेलतोंग, एल 101 मराईगुड़ा से धुरगुड़ा, एल 116 मराईगुड़ा से कनाईमरका तक सड़कें, लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बजट कार्य की राशि 22 करोड़ 27 लाख 27 हजार की लागत से 13 कार्य क्रमशः शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में 50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चौकीदार आवास निर्माण 1 करोड़ 92 लाख, विकासखण्ड शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान सुकमा में प्रशासनिक व एकेडमिक भवन का निर्माण 2 करोड़ 17 लाख 67 हजार, राष्ट्र उच्चतर शिक्षा अभियान की 10 करोड़ 6 लाख 45 हजार की राशि से सुकमा में शासकीय आदर्श आवासी महाविद्यालय का निर्माण, एलडब्ल्युई योजनान्तर्गत छिन्दगढ़ में 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार की राशि से औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था, लोक स्वास्थ यांत्रिक विभाग के माध्यम से जल जीवन मिशन की राशि 2 करोड़ 86 लाख 77 हजार से 8 कार्य क्रमशः चिंगावरम, झापरा, पुसपल्ली, गोंगला, गोरगुण्डा, राजामुण्डा, राजामुण्डा में सोलर आधारित नल जल योजना और पुसपाल में रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना का लोकार्पण करेंगे।

Read Also  ED के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल

240.10 करोड़ रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सुकमा के अंतर्गत बाढ़ राहत योजना, मनरेगा व अभिसरण की राशि 6 करोड़ 12 लाख 55 हजार से बनने वाले मुरलीगुड़ा, सुकमा में राहत शिविर भवन, डांडाबाड़ी मार्ग नागारास से चौपेल मार्ग 3.50 किमी, जिला निर्माण समिति के विभिन्न मदो की राशि 39 करोड़ 65 लाख 63 हजार की राशि क्रमशः नाबार्ड के तहत् आदिवासी कन्या आश्रम भेज्जी, मिसमा, दरभागुड़ा, झापरा, गोंदपल्ली, जगरगुण्डा, बिरला, कोतरा, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास सुकमा, छिंदगढ़, पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास भेज्जी, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक कन्या छात्रावास सुकमा, आदिवासी प्री मेट्रिक कन्या छात्रावास व आदिवासी बालक छात्रावास गोलापल्ली, डीएमएफ से 100 सीटर छात्रावास भवन बड़ेसट्टी, सड़क निर्माण गुडरा से पुरीरास, एनएच 30 से कोसागुड़ा पहुंच मार्ग बीटी सड़क, उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेसट्टी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगरगुण्डा, संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के तहत 50 सीटर आदिवासी बालक आश्रम मिनपा सहित निति आयोग से पोटकपल्ली, गोलापल्ली, कोलईगुड़ा, धरमापेंटा, सिलगेर, एलमागुण्डा में बाजार शेड पुनर्निर्माण कार्य शामिल है।  मुख्यमंत्री बघेल इसी तरह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की डीएमएम मद की राशि 49 लाख 80 हजार से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण बोड़को, स्वास्थ्य विभाग की एचएम 2022-23 की राशि 50 लाख से कोण्टा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोण्टा में पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना, 20 बिस्तर (ईसीआरपी द्वितीय) स्थापना कार्य की राशि 32 लाख 28 हजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोरनापाल सहित कुल 82 लाख 28 हजार के कार्यों, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग की नीति आयोग की राशि 1 करोड़ 32 लाख 50 हजार की राशि से नवीन हाईटेक नर्सरी, लोक निर्माण विभाग की आरपीएफ तृतीय की राशि 16 करोड़ 72 लाख 20 हजार की राशि से 28 कार्यों का शिलान्यास करेंगे, जिनमें कोकावाड़ा से गादमराम 4.10 किमी, कुन्ना (पतिनाईरास) गरिपाल मार्ग 2 किमी 2 नग पुलिया सहित, पाईकपारा धनिकादता मार्ग निर्माण 3.50 किमी, सगुनघाट मार्ग निर्माण 1.60 किमी 2 नग पुलिया सहित, भेज्जी रेगड़गट्टा मार्ग 8 किमी, रा.रा. क्रमांक 221 के किमी 154 से मनीकोण्टा मार्ग निर्माण 1.90 किमी, रा.रा. क्रमांक 220 से पटेलपारा (आरगट्टा) तक मार्ग निर्माण 14.50 किमी, टी 07 पोलमपल्ली किमी 12 अरलमपल्ली मार्ग निर्माण 7.50 किमी, टी 07 गोरगुण्डा पुनपल्ली (गोंदपल्ली) 8.80 किमी, टी 07 कांकेरलंका कोर्रापाड़ मार्ग 8.50 किमी 6 नग पुलिया सहित, टी पोलमपल्ली किमी 31 पालामडगु मार्ग 5.50 किमी 4 नग पुलिया सहित, जगदलपुर कोण्टा मार्ग के किमी 128 के सामसट्टी (डोगिनपारा) तक 30.10 किमी, चितलनार नागाराम मार्ग 16.50 किमी, गादीरास जीरमपाल मार्ग 5.50 किमी, मुरतोण्डा पहुंच माग्र 3 किमी 5 नग पुलिया सहित, सुकमा दन्तेवाड़ा मार्ग के किमी 23 से कसुरगुड़ा मार्ग 2 किमी, चिंगावरम मार्ग 0.70 किमी, गादीरास गोंदपल्ली मार्ग किमी 03 से परिया मार्ग 17.35 किमी 23 नग पुलिया सहित, बड़ेसट्टी गंधारपारा मार्ग 10.05 किमी, चिंतलनार मोरपल्ली मार्ग 14.35 किमी, गादीरास से मानकापाल मार्ग 13 किमी 13 नग पुलिया सहित, केरलापाल पटेलपारा से सिरसट्टी मार्ग 11.50 किमी, पटेलपारा मार्ग 2.50 किमी, पुजारीपारा मार्ग 12.30 किसमी, नागारास एवं लालमाटी में कोटीगुड़ा मार्ग 2.50 किमी, मेन रोड़ बोदागुड़ा से सामसट्टी मार्ग 10 किमी पुलिया सहित, केरलापाल से पोंगाभेज्जी मार्ग 10 किमी, एनएस 30 से मिसमा-मुंडपल्ली-गोंदपल्ली से कांकेरलंका मार्ग 17 किमी, एनएच 30 से पेंटा-मरवाही-अरलमपल्ली-पालमगुड़ा मार्ग 24 किमी का सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।

Read Also  Ekhbari हमारी रसोई 

 रामाराम में रॉक गार्डन, मंगल भवन का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 25 जून को सुकमा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान रामाराम पहुंचेंगे और रामाराम मंदिर परिसर में बने रॉक गार्डन और मंगल भवन का उद्घाटन करेंगे। डीएमएफ मद के 2 करोड़ 27 लाख 71 हजार की राशि से राम वनगमन पथ अंतर्गत रॉक गार्डन और मंदिर उन्नयन का कार्य किया गया है। जिसमें परिसर में पर्यटन की दृष्टि से जनजातीय संस्कृति, कलात्मक, प्राकृतिक संरचना, पर्यटन स्थल के मॉडल को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया है। वहीं आर्सेलर मित्तल निप्पान के सहयोग से 36 लाख 40 हजार की लागत से मंगल भवन का निर्माण किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *