Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी के बड़े तरिया का उद्घाटन के साथ 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दिया - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी के बड़े तरिया का उद्घाटन के साथ 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात दिया

  • 43 करोड़ 17 लाख रूपए के अधोसंरचना मद से साढ़े 4 वर्षों में हुआ कुम्हारी का सतत् विकास कार्य
  • नगर पालिका परिषद 30 ई-रिक्शा से करा रहा है डोर-टू-डोर कचरे का कलेक्शन
  • महिला सशक्तिकरण हेतु 200 से अधिक समूह को दिया गया है आवर्ती निधि से 20 लाख का ऋण
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान कुम्हारी के लिए बड़ी उपलब्धि

दुर्ग। नगर पालिका परिषद् कुम्हारी में विगत साढ़े 4 वर्षाे से आम नागरिकों के हित को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा सतत् विभिन्न विकास कार्य किए गए हैं। जिसमें अधोसंरचना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र में अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डाे में 43 करोड़ 17 लाख रूपये का निर्माण कार्य कराया गया है। प्रकाश व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र के समस्त वार्डाे में कुल 370 लाख रूपए का विकास कार्य कराया गया। इसके साथ ही स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन हेतु 30 नग ई-रिक्शा द्वारा नियमित रूप से सभी वार्डों की गलियों में जाकर प्रत्येक घर से सुखे व गीले कचरे का पृथक रूप से संग्रहण किया जा रहा है ताकि क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इन ई-रिक्शा की मदद से वार्डाे में कचरा कलेक्शन आसान हुआ है जिसके बेहतर परिणाम क्षेत्र में दिख भी रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए भी नगर पालिका परिसर द्वारा 416 लाख रूपये की लागत से 5 हजार से अधिक घरों को कनेक्शन दिए गए हैं जिससे बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शुद्ध पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही पाँचो राजस्व ग्राम कुगदा, परसदा, कुम्हारी, जंजगीरी व रामपुर को पेयजल उपलब्धता में सुदृढ करते हुए 118 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।

क्षेत्र की संस्कृति व धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख तालाबों में स्वच्छता एवं सुंदरता की दृष्टि से सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया है। जिसकी अनुमानित लागत राशि 4 करोड़ रूपए है। नगर के मुख्य मार्गों में पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षा रोपण कार्य कराया गया है। साथ ही शहर के समस्त उद्यानों में कुल 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। महिलाओं को आजीविका से जोडने के लिये शहर की महिलाओं को कढाई, बुनाई, सिलाई, ब्यूटीपार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण निरंतर दिया जा रहा है। वर्तमान में 400 महिलाओं को उक्त प्रशिक्षण से लाभ प्रदान कर आत्म निर्भर बनाया गया है। स्व सहायता समूह के 20 से अधिक पंजीकृत समूहों को 40 लाख की बैंक लिंकेज राशि प्रदान की गई। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण हेतु लगभग 200 से अधिक समूहों को आवर्ती निधि के अंतर्गत 20 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि वो आत्म निर्भर होकर वो आसानी से जीवन निर्वाह कर सकें।

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की गई है। 400 से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 8 लाख 20 हजार की राशि उपलब्ध करायी गई है। जिससे कि वो स्थाई और व्यवस्थित रूप से अपना जीवकोपार्जन कर सके। शहर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूलों का जीर्णाेद्धार कराया गया है, जिसके अंतर्गत स्कूलों के लिए आवश्यक मूलभूत बिंदुओं को प्राथमिकता दी गई है। शहर के छोटे बच्चों को निः शुल्क स्पोकन इंग्लिश की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे अब तक लगभग 250 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी को एकत्र करने हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन ’सियान सदन’ उपलब्ध कराया गया है जो कि कुम्हारी की सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है।

ःः000ःः

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मुख्यमंत्री ने नगरवासियों को दी 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात

45 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक के 10 विकास कार्याे का लोकार्पण व 129 करोड़ रूपए से अधिक के 9 विकास कार्याे का किया भूमिपूजन

26 करोड़ 70 लाख की लागत से निर्मित बड़ा तालाब के रूप में नगरवासियों को कुम्हारी के हृदय स्थल पर मिला भव्य मनोरंजन स्थल

31 लाख की लागत से कुगदा में उद्यान निर्माण कार्य

35 लाख की लागत से डॉ बी आर आम्बेडकर सर्व समाज भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य

43 लाख की लागत से कुम्हारी के सैजेस में 5 अतिरिक्त कक्ष का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में 02 जून को नगर पालिका परिषद् कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत कुल 174 करोड़ 45 लाख रूपए से ज्यादा की लागत के 19 कार्याे का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार रूपए के 10 विकास कार्याे का लोकार्पण व 129 करोड़ रूपए से अधिक के 9 विकास कार्याे का किया भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न कार्याे का लोकार्पण किया, जिसमें 26 करोड़ 70 लाख 62 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत बड़ा तालाब कुम्हारी का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य, 80 लाख रूपए की लागत से वार्ड 16 परसदा में राजीव भवन निर्माण, 1 करोड़ 8 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जंजगिरी चौक से टोल प्लाजा तक म्यूरल आर्ट, लेेंड स्केपिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य, 35 लाख 47 हजार रूपए की लागत से डॉ. बी आर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य, 50-50 लाख रूपए की लागत से महामाया उद्यान में अतिरिक्त विकास कार्य एवं मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्य, 31 लाख 9 हजार रूपए की लागत से कुगदा में उद्यान निर्माण कार्य, 19 लाख 50 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 14 में प्रेस क्लब के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 88 लाख 52 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रं. 12 व 16 में विभिन्न विकास कार्य एवं 14 करोड़ 10 लाख 55 हजार रूपए की लागत से नगर पालिका परिषद् कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 9 कार्याे का भूमिपूजन किया गया, जिसके अंतर्गत अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत जल प्रदाय योजना हेतु 124 करोड़ 4 लाख, बी.टी. रोड वाईंडिनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 31 लाख 52 हजार, वार्ड क्र. 17, 19, 23 एवं 24 में पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य हेतु 49 लाख 31 हजार, परसदा, कुगदा एवं जंजगिरी गौठान में कंपोस्टिंग शेड निर्माण हेतु प्रत्येक गौठान के लिए 12 लाख 38 हजार, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में 05 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 43 लाख 81 हजार, वार्ड क्र. 16 में नीलकंठ साहू घर से राजेश यादव घर तक बीटी रोड वाईंडिनिंग कार्य हेतु 11 लाख 14 हजार एवं वार्ड क्र. 16 परसदा में जागृत होटल से लीला साहू घर तक बीटी रोड रेनोवेशन कार्य हेतु 24 लाख 83 हजार रूपए के कार्य सम्मिलित हैं।

फूड जोन का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन…. मिलेट मील कैफे का उन्होनें किया शुभारंभ, बाजरे के आटे के हलवे का लिया स्वाद…

मुख्यमंत्री ने टॉय ट्रेन का किया हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ… ट्रेन मे सैजेस के बच्चे हैं सवार…. मुख्यमंत्री ने भी बच्चों संग टॉय ट्रेन का लिया आनंद।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *