Google Analytics Meta Pixel कोरोना की रफ्तार रोकने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनाएंगे रणनीति - Ekhabri.com

कोरोना की रफ्तार रोकने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनाएंगे रणनीति

हाई पॉवर मीटिंग में होगा मंथन, हॉटस्पॉट्स के लिए हो सकते हैं कड़े फैसले
रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए रविवार को राज्य सरकार बड़े फैसले कर सकती है। असम प्रवास से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थिति की समीक्षा की तथा रविवार को हाई पॉवर बैठक आयोजित करने का फैसला किया। इस बैठक में वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा करने के साथ ही हॉट स्पॉट्स के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी रह सकती है।     दरअसल छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजधानी रायपुर और दुर्ग में कोरोना संक्रमतों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 1097 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं. वहीँ रायपुर में 382 और दुर्ग में 320 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि 333 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए हैं।
-रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र में 8 पॉजिटिव
इधर, रायपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र में 16 स्टॉफ में से 8 स्टॉफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हैरानी की बात यह है कि यहां रेलवे ने यात्री सुविधाओं के लिए टिकट बुकिंग तो शुरू कर दी, लेकिन वहां कभी सैनेटाइजिंग नहीं कराया गया। राजधानी में कोरोना विस्फोट जारी है। प्रदेश में रायपुर कोरोना हॉटस्पाट लगातार बना हुआ है। कई क्षेत्र व संस्थान कोरोना की चपेट में है। ऐसे ही जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक के मेन ब्रांच कोरोना के जद में है। यहां हर दिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। बीते तीन दिनों में नौ कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...