Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर्व पर सारखी स्थित सारखेश्वर नाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर्व पर सारखी स्थित सारखेश्वर नाथ महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

  जीर्णोंद्धार के बाद मंदिर का किया लोकार्पण: कलश स्थापना के कार्यक्रम में हुए शामिल,सारखी और कोलर ग्राम के तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित सारखी ग्राम के सरखेश्वर नाथ उर्फ सारसनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मंदिर में कराए गए जीर्णोंद्धार के कार्यों का लोकार्पण किया और कलश स्थापना के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की जनता को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सारखी गांव में प्राचीनता के प्रमाण के रूप में यहां स्थापित आठवीं सदी का शिवलिंग धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्योति के रूप में प्रकाशित है। श्री बघेल ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए स्थानीय विधायक धनेंद्र साहू उनके परिवार तथा मंदिर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए राज्य की समस्त जनता की तरक्की एवं आर्थिक समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार द्वारा गांव, गरीब, मजदूर, अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, गोधन न्याय योजना, गौठान बाड़ी योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा लोगों कि आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार प्रयासरत है।
जर्जर शाला भवन के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव देने को कहा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गांव के स्कूल में शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा जर्जर शाला भवन के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव देने संबंधित अधिकारियों को कहा। मुख्यमंत्री ने सारखी तथा निकट के ग्राम कोलर के तालाब का सौंदर्यीकरण करने तथा सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की। उन्होंने पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था हेतु गांव में टंकी बनवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बच्चों-महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
स्थानीय विधायक धनेंद्र कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ी परंपरा, तीज-त्यौहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पर्व पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई तथा छत्तीसगढ़ी खानपान व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए गढ़कलेवा की भी स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में पहचान मिल रही है। स्थानीय विधायक श्री धनेंद्र साहू एवं गांव के सरपंच श्री नरेंद्र साहू ने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया तथा क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांग रखी।    छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अभनपुर  देवनंदिनी साहू, जनपद सदस्य दुर्गा सिंह, लोकमणी कोसले, जानकी साहू, सर्वश्री यशवंत साहू, वीरेंद्र साहू, प्रदीप साहू, तारकेश्वर साहू, सौरभ शर्मा, रेणुका साहू, रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन, एसडीएम अभनपुर, मंदिर समिति के सदस्य गण संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...