रायपुर, 26 जुलाई 2024: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 27 जुलाई को होने वाले स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों के साहस, पराक्रम और बलिदान को सलाम करते हुए कहा कि उनकी देश सेवा, समर्पण और निष्ठा के लिए हम सभी भारतवासी सदैव ऋणी रहेंगे।









