रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की पूजा का महत्वपूर्ण पर्व मनाया जाता है, जिसमें आस्था और उत्साह का अद्वितीय संगम होता है। यह उत्सव सामाजिक समरसता का मिश्रण है, जिसकी शुरुआत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान की थी।










