रायपुर, 12 अप्रैल 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ आत्मीय संवाद कर राज्य के विकास में उनकी भागीदारी पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं की समस्याएं और सुझाव सीधे सुने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप प्रमोशन और उद्योगों से जुड़ाव जैसी योजनाएं इसके उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में योगदान दें।
नक्सलवाद का अंत और विकास की रफ्तार
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नक्सलवाद अब अंतिम चरण में है और मार्च 2026 तक उसका समूल नाश होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ शांत, सुरक्षित और समृद्ध राज्य के रूप में नई पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम में उन्होंने ANI की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन, मुख्यमंत्री बनने की यात्रा और उपलब्धियों पर भी खुलकर चर्चा की।
मोदी की गारंटी और विकास के बड़े फैसले
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिससे सरकार को अब तक करोड़ों के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। इसका उद्देश्य निवेश के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देना भी है।
मुख्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में युवा रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...