रायपुर, 05 दिसंबर, 2024। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल ने कहा कि मिट्टी का स्वास्थ हमारी कृषि, भोजन और जलवायु संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ मिट्टी से स्वस्थ फसल और स्वस्थ फसल से मानव स्वास्थ बेहतर होता है।
डॉ. चंदेल ने बताया कि पिछले दशकों में मिट्टी के खराब होते स्वास्थ ने पर्यावरण असंतुलन, जैव विविधता में कमी और कृषि उत्पादकता में गिरावट जैसी समस्याएं उत्पन्न की हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए मिट्टी की उचित देखभाल और प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने खेतों में जीवांश पदार्थों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया।
विश्व मृदा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को उनके खेतों के मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय, माना और केन्द्रीय विद्यालय, रायपुर के छात्रों द्वारा तैयार किए गए कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में “मिट्टी की देखभाल – मापन, निगरानी और प्रबंधन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मृदा वैज्ञानिकों ने मिट्टी की देखभाल और उर्वरता प्रबंधन पर जानकारी दी। संगोष्ठी में बताया गया कि भारत की 30 प्रतिशत मिट्टी प्रदूषण और उर्वरता की कमी से प्रभावित है।
वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी में जैविक कार्बन का स्तर बनाए रखने, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती और फसल चक्र परिवर्तन जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...