Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का किया लोकार्पण



रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित स्टेडियम में आयोजित पहला मैच कुम्हारी के नागरिकों की स्मृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। क्रिकेट मैच में बैट्समैन थे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बॉल थी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया के हाथों में। नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो पहली बाल डाली, उसे अंपायर ने वाइट करार दिया। मंत्री की दूसरी बाल पर मुख्यमंत्री ने चौंका जड़ दिया और पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज गया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के खेल की बढ़िया अधोसंरचना से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और कुम्हारी में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 42 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया इन कार्यों में 10 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य तथा 31 करोड़ के भूमि पूजन कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कुम्हारी के नागरिकों के प्रस्ताव पर स्टेडियम का नाम स्वर्गीय मिनी माता के नाम पर रखने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी नगर पालिका में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं आज यहां भव्य स्टेडियम और नगर पालिका भवन का लोकार्पण किया गया है। दोनों ही निर्माण कार्य बहुत बढ़िया तरीके से किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में नागरिक अधोसंरचना की दृष्टि से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 100 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य बीते 3 सालों में हुए हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे तालाब सौंदर्यीकरण का विषय हो, स्वामी आत्मानंद स्कूल हो या उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज का निर्माण हो। कुम्हारी के सर्वांगीण विकास की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कुम्हारी नगर पालिका में तेजी से निर्माण कार्य हो रहे हैं और नागरिक सुविधाओं का विकास हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित थे।

Read Also  Midnight Big Breaking News: भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया, गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...