रायपुर, 5 दिसंबर 2025। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा में 10 से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान भानु यादव, मुक्ता देवी, रीना बरला, मिकलेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।










