Google Analytics Meta Pixel अंडर-18 एशिया कप विजेता अवि मानिकपुरी से मुख्यमंत्री की मुलाकात - Ekhabri.com

अंडर-18 एशिया कप विजेता अवि मानिकपुरी से मुख्यमंत्री की मुलाकात

रायपुर, 14 जून 2026।राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवि मानिकपुरी को एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अवि की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि सही अवसर और दृढ़ संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेल अधोसंरचना के विकास और संसाधनों की उपलब्धता से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी भारत के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Read Also  हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीख घोषित, 15 मई से कोर्ट रहेगा बंद 

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव डॉ. मनीष श्रीवास्तव और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *