Google Analytics Meta Pixel महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मजबूती, 6530 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद - Ekhabri.com

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली मजबूती, 6530 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

रायपुर, 5 दिसंबर 2024– छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना ने कई महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। इस योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक मदद मिल रही है, बल्कि उनके व्यवसाय और जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।  

 

मरवाही विकासखंड की बिंदिया प्रजापति ने बताया कि उन्हें हर महीने एक हजार रुपये मिल रहे हैं, जिससे उन्होंने अपने ईंट के व्यवसाय को बढ़ावा दिया है। पहले उन्हें कच्चे माल के लिए उधारी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब वह आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 

बलौदा बाजार जिले की ममता, जो बांस शिल्प का कार्य करती हैं, योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग बांस खरीदने में करती हैं। इस सहायता से वह अधिक मात्रा में उत्पाद बना पा रही हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। अपनी आमदनी का हिस्सा बचाकर वह अपनी बेटियों की शिक्षा पर खर्च कर रही हैं।

 

कोरिया जिले की सुनीता साहू ने योजना से मिली राशि को अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए निवेश करना शुरू किया है। वहीं, बस्तर जिले की चंद्रमणि के परिवार को यह योजना सहारा दे रही है। उनके परिवार को महतारी वंदन और वृद्धावस्था पेंशन योजना से कुल 2000 रुपये की मदद मिलती है, जिससे उनका भरण-पोषण आसान हुआ है।

 

महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

Read Also  पर्सा में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महतारी वंदन योजना इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। इस योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *