Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री 16 फरवरी को बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री 16 फरवरी को बालोद तथा राजनांदगांव जिले के दौरे पर

 राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तथा हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में होंगे शामिल

राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

रायपुर-  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 फरवरी को बालोद और राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे इस दौरान राजनांदगांव में शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।     मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 16 फरवरी दोपहर 12.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे बालोद जिले अंतर्गत ग्राम-पीपरछेड़ी पहुंचेंगे। वे पीपरछेड़ी से दोपहर 1.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.40 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड पहुंचेंगे। वे वहां राजनांदगांव में 1.45 बजे से 2.15 बजे तक शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और 2.45 बजे शिवाजी पार्क, बूढ़ासागर राजनांदगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.15 बजे अन्तर्राष्ट्रीय एक्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में 79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् 4.45 बजे पी.टी.एस. राजनांदगांव हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम  5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 मुख्यमंत्रीमहंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  16 फरवरी को राजनांदगांव जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। वे इस मौके पर बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों और चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।    मुख्यमंत्री श्री बघेल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 972 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण, सफाई कर्मकार प्रसूति, ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, असंगठित कर्मकार प्रसूति एवं छात्रवृत्ति, मिनीमाता महतारी जतन योजना, असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना और सफाई कर्मकार के बच्चे हेतु  1 करोड़ 86 लाख 27 हजार 750 रूपए का चेक प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण के तहत 8 हितग्राही  महेश कुमार निनावे, श्रीमती सुषमा रोकड़े, श्री मनोहर तलरेजा, श्रीमती दीपाली तलरेजा,  गोविन्द सोनी, सुरेन्द्र कुमार, मयाराम गंगबेर,  पंकज कुमार चौधरी को नियमितीकरण प्रमाण पत्र देंगे। चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान करेंगे।

Read Also  जानलेवा हुई गर्मी ने ली 51 लोगों की जान, प्रदेश में पारा 49 के करीब
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...