रायपुर, 25 मार्च 2025: जशपुर जिले के मायाली स्थित मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार सहित भाग लिया। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में हो रही इस कथा को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुना।
मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और मधेश्वर महादेव का छायाचित्र भेंटकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, भरत सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
27 मार्च को फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि शिव महापुराण कथा के आध्यात्मिक प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को 27 मार्च से पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या, काशी, उज्जैन सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
IMG 20250325 WA0027
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अयोध्या धाम रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।
आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत माहौल
शिव महापुराण कथा ने विशेष पिछड़ी जनजातियों, पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के ग्रामीणों को भी भक्ति भाव में सराबोर कर दिया। ग्राम पंडरसिली, बेहेराखार और भितघारा से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन न केवल भक्ति सिखाते हैं, बल्कि जीवन को नई दिशा भी प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने मधेश्वर महादेव धाम को विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में प्रदेश की धार्मिक आस्था का केंद्र बताया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर का लाभ उठाएं और कथा के शेष दिनों में भी शिव भक्ति से स्वयं को अनुप्राणित करें।
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...