मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे। कार्यशाला में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर चर्चा की जाएगी। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में इस कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन भी कर रहे हैं।










