Google Analytics Meta Pixel चैत्र नवरात्रि में जुनवानी नर्मदा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री साय - Ekhabri.com

चैत्र नवरात्रि में जुनवानी नर्मदा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 22 मार्च 2026।चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी स्थित नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ और श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ की पूजा कर संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पावन आयोजन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा से संगठित, शिक्षित और समृद्ध रहा है, जिसने समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने दानवीर भामाशाह का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। साथ ही रायगढ़ के संत सत्यनारायण बाबा के तप का भी जिक्र किया, जो वर्षों से साधना में लीन हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की तपोभूमि है और इसका धार्मिक महत्व अत्यंत व्यापक है। उन्होंने बताया कि राज्य में सवा लाख शिवलिंग स्थापना जैसे आध्यात्मिक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही “रामलला दर्शन योजना” के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया जा चुका है, जबकि “मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना” के तहत बुजुर्गों को देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जा रही है।

 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधानसभा के बजट सत्र में सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए हैं, जिनमें धर्म स्वातंत्र्य विधेयक प्रमुख है। इस कानून का उद्देश्य प्रलोभन, दबाव या भ्रम के जरिए होने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाना और सामाजिक संतुलन बनाए रखना है।

Read Also  कोरबा में कांग्रेस पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- बघेल सरकार ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नर्मदा धाम क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है और ऐसे आयोजन समाज में एकता और सकारात्मकता का संदेश देते हैं। वहीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने युवाओं से धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *