रायपुर, 08 अप्रैल 2025। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था।
मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज के ऐतिहासिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज प्राचीनकाल से व्यापार में अग्रणी रहा है। उन्होंने देश की आज़ादी में बंजारा समुदाय के योगदान को भी याद किया। मुख्यमंत्री को परंपरागत बंजारा वेशभूषा पहनाकर सम्मानित किया गया और बंजारा समाज की ओर से प्रकाशित एक पुस्तिका भेंट की गई।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य गुरु नानक देव व संत सेवालाल महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की।
उन्होंने कहा, “बंजारा समाज व्यापार की पुरातन परंपरा को निभाता आया है। लखी शाह जैसे महापुरुषों ने अपने साहस और परोपकार से समाज को गौरव दिलाया है।”
मुख्यमंत्री ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके गांव बगिया के आसपास के क्षेत्रों में बंजारा समाज की बड़ी आबादी है, जिनसे उनके आत्मीय संबंध हैं। उन्होंने हथगड़ा गांव का जिक्र किया जहां के निवासी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हैं और आसपास के आयोजनों में उनकी प्रमुख भूमिका रहती है।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया:
18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पहली कैबिनेट में
उन्होंने भगवान राम से जुड़ी योजनाओं जैसे रामलला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ ने कहा कि पूरे देश में बंजारा समाज की संस्कृति, भाषा, त्योहार एक जैसे हैं और यह समाज प्रकृति पूजक है।
अन्य प्रमुख अतिथियों में महंत स्वामी उमेशानंद गिरी, राज्य मंत्री इंद्रनील नाइक, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व सांसद उमेश जाधव, संघ अध्यक्ष शंकर पवार, प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव रामजी नायक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...