कर्मचारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बातें, देखें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के विकास कार्यो के लिए कई बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रवास के दौरान घोषित की है। रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की वहीं जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत किये गए हैं। इस बीच राज्य में हड़तालरत कर्मचारियों को लेकर भी उन्होने बड़ी बातें कही-क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जर्जर स्कूल भवनों को ठीक करने के लिए 500 करोड़ रु स्वीकृत किये गए हैं। बच्चों के लिए खेल मैदान आरक्षित किये जा रहे।बहुत से समाज के लोगों ने जमीन की मांग की उनके लिए कल घोषणा की है।पत्रकारों के आवास के लिए कलेक्टर को भू-खण्ड सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ नगर निगम को सड़कों को ठीक करने हेतु 10 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब भवन के लिए भू-खण्ड उपलब्ध कराने कलेक्टर को दिए निर्देश। प्रेस क्लब भवन के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ट्रेन महीनों से रद्द हो रहीं हैं। चिटफंड डायरेक्टर पर लगातार कार्रवाई हो रही है, 6 सौ से अधिक डायरेक्टर जेल में हैं।निवेशकों का पैसा भी उनके खाते में जा रहा है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है, जो चिटफंड मालिकों की संपत्ति कुर्क करके निवेशकों को पैसा वापस कर रहा है।विपक्ष के साथी गोबर खरीदी की आलोचना कर रहे हैं जबकि हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने भी हमारी सरकार की योजना की तारीफ की है।


डीए के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा – क्या महंगाई किसानों के लिए नहीं है, मजदूर के लिए नहीं है, पत्रकारों के लिए नहीं है, आम जनता के लिए नहीं है।हम शनिवार रविवार छुट्टी दे रहे, ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू भी की है।मैं फिर से अपील करता हूं काम पर वापस आएं कर्मचारी। हम शिक्षकों की लगातार भर्ती कर रहे हैं, पुलिस में भी लगातार भर्ती हो रही है।


मैं सवाल करता हूं कि हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को लाभ दे रहे, मुफ्त में लोगों का इलाज करा रहे, बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ा रहे, ये सब रेवड़ी है क्या। छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिकता की कोई जगह नहीं है, ये यहां की जनता कई बार बता चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...