रायपुर, 06 मई 2025।सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को अचानक बेमेतरा जिले के सहसपुर गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर की आवाज सुनकर अचंभित ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। मुख्यमंत्री ने बरगद की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
गांव में अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह
गांव में मुख्यमंत्री के बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने चंदन-आरती और फूलमालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें रखीं।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं की ली जमीनी जानकारी
बरगद की छांव में लगी चौपाल में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, नल-जल योजना, धान खरीदी, और बच्चों की शिक्षा जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ साल में 18 लाख आवास स्वीकृत किए और किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है।
महिला लाभार्थी ने महतारी वंदन योजना की सराहना की
ग्राम की पूनम साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से परिवार और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने नियमित भुगतान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
घोषणाएं: स्कूल भवन, मंदिर सौंदर्यीकरण और विद्युत सब स्टेशन
मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर सहसपुर में हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन की घोषणा की। साथ ही 13वीं-14वीं शताब्दी में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर व हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही और कहा कि महाशिवरात्रि के मेले में वे स्वयं शामिल होंगे। सहसपुर में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की भी घोषणा की गई।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ दौरा
इस मौके पर विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव पी. दयानन्द उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...