Google Analytics Meta Pixel हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने मुख्यमंत्री ने कसे प्रशासनिक पेंच - Ekhabri.com

हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने मुख्यमंत्री ने कसे प्रशासनिक पेंच

रायपुर, 21 नवंबर 2025। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि राज्य का कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिशा समिति की बैठकें योजनाओं की प्रगति पर नजर रखने का प्रमुख माध्यम हैं, इसलिए हर छह माह में बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 26 विभागों के अंतर्गत कुल 81 योजनाएँ संचालित हैं। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे तिमाही दिशा समिति बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

 

ग्रामीण विकास एवं कृषि योजनाओं की समीक्षा

 

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं—मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना—की प्रगति का आकलन किया गया।

 

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं—पीएम जनमन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि—पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले और किसी किसान को लाभ से वंचित न रखा जाए। इसी दौरान उन्होंने वनभूमि पट्टाधारियों के एग्रीस्टेक पंजीयन की जानकारी भी ली।

 

डेयरी समग्र विकास योजना पर नाराज़गी

 

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से चल रही डेयरी समग्र विकास योजना की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए और अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों तथा पारंपरिक दुग्ध उत्पादक किसानों को भी योजना से जोड़ा जाए।

Read Also  क्षेत्रीय भंडार में हुई आगजनी मामले में जांच नहीं हुई पूरी, जांच समिति ने मांगा और एक हफ्ते का समय

 

नगरीय योजनाओं में पारदर्शिता पर जोर

 

नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मिशन अमृत और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने शहरी आवास निर्माण में पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

 

आयुष्मान कार्ड के विशेष अभियान के निर्देश

 

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत जारी आयुष्मान व वय वंदन कार्ड की स्थिति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि न्यद नेल्ला नार क्षेत्र के गांवों में विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएँ। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निराकरण और राज्य स्तरीय हेल्पलाइन स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

महिला एवं बाल पोषण योजनाओं की समीक्षा

 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माँ और स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ प्रदेश का आधार हैं। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ‘न्योता भोज’ पहल को निरंतर प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए।

 

भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर असंतोष

 

टेलिकॉम सेक्टर की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने भारत नेट परियोजना की धीमी प्रगति पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइबर नेटवर्क बिछाने के कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, विशेषकर बस्तर एवं सुदूर क्षेत्रों में।

 

रेलवे से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

 

बैठक में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक ईश्वर साहू, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुकेश बंसल, बसव राजू एस. सहित संबंधित विभागों के सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *