Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण

जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 4.70 करोड़ रूपए के चेक वितरित किए

चिटफण्ड कंपनी के 4 हजार 309 निवेशकों को लौटाई 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार रूपए की राशि

8 हितग्राहियों को वितरित किए गए छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय राजनांदगांव के बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए के चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया में निवेश करने वाले 4 हजार 309 निवेशकों को 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए के चेक प्रदान किए।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि इतिहास पुरूष छत्रपति वीर शिवाजी की स्मृति में आज उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को उनके गाढ़े पसीने की कमाई के निवेश किए गए 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए की राशि चेक के माध्यम से लौटाई जा रही है। छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई कर निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि की वसूली इन कंपनियों से कर निवेशकों को लौटा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनसामान्य के लिए बहुत सी लोककल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के गांवों, शहरों, कस्बों के विकास की गति तेज हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के लिए शासन लगातार कार्य कर रहा है। किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे अग्रसर है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...