Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने किया जा रहे हैं, लगातार प्रयास - मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने किया जा रहे हैं, लगातार प्रयास – मुख्यमंत्री

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाईट और पवेलियन बनाने के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा

मुख्यमंत्री 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में फ्लड लाईट और पवेलियन बनाने के लिए 2 करोड़ रूपए की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव में महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देश भर से 20 टीमों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में टीम की जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण यह होता है कि टीम ने नया क्या सीखा। अपने खेल को निखारने के लिए क्या नया अर्जित किया। निश्चित रूप से सभी टीमों ने यहां ऐसा बहुत कुछ अर्जित किया होगा, जो उनके खेल को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1970 में राजनांदगांव की अखिल भारतीय प्रतियोगिता में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भी अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव एवं जशपुर ऐसा क्षेत्र है जहां हॉकी का वातावरण हमेशा बना रहता है। इन शहरों ने देश को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। राजनांदगांव में एयरमेन बेस्टियन छत्तीसगढ़ के पहले ओलम्पियन हुए। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद राजनांदगांव की बेटी रेणुका यादव ने प्रथम महिला ओलम्पियन बनकर शहर को और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2021 एवं 2022 में एथलीट अकादमी की शुरूआत हुई। वर्ष 2022 में बिलासपुर आवासीय अकादमी तथा एक्सीलेंस सेंटर तथा रायपुर में तीरंदाजी अकादमी का संचालन शुरू कर दिया गया है। वर्ष 2021 में शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी उप केन्द्र, वर्ष 2022 में बिलासपुर में बालिका कबड्डी अकादमी, रायपुर आवासीय तीरंदाजी अकादमी, फुटबाल एवं गैर आवासीय एथलेटिक अकादमी की शुरूआत की गई। वर्ष 2019 के पहले हॉकी एवं तीरंदाजी की दो गैरआवासीय अकादमी थी। लेकिन यह अकादमी के रूप में न हो कर नियमित प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में संचालित हो रहा था। पिछले चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छे प्रशिक्षण की व्यवस्था और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने बढ़िया खेल अधोसंरचना के निर्माण के कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ को मिलने लगा डबल इंजन का फायदा

पेट्रोलियम  पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने जीता विजेता का खिताब

प्रतियोगिता का फायनल मैच पेट्रोलियम स्पोटर््स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली और सेल अकादमी राऊरकेला खेला गया। देवेन्द्र वाल्मीकि के तीन गोल और गुरविंदर सिंह के दो गोल के जरिये शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरी-पूरी पेट्रोलियम स्पोटर््स पेट्रोलियम बोर्ड नई दिल्ली ने सेल अकादमी राऊरकेला को एकतरफा खेले गये फायनल मैच मंे 7-1 गोल से पराजित करते हुए 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा करते हुए विजेता का खिताब जीता। विजेता टीम को विशाल रजत कप के साथ 2 लाख 51 लाख रूपए, उप-विजेता टीम को रजत कप एवं 2 लाख रूपए नगद, मैन ऑफ द मैच देवेन्द्र वाल्मीकि को 51 हजार रूपए नगद, मैन ऑफ द टूर्नामेंट कार्बिल लकरा को 11 हजार रूपए का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

अवैध अतिक्रमण पर चला पिला पंजा, दो मंजिला इमारत गिराई गई

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...