रायपुर, 01 सितंबर 2025 (Ekhabri)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़ और राहत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस बैठक में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर व वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने 26 और 27 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और अब तक हुए राहत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रभावित ग्रामीण प्रशासन की तत्परता से संतुष्ट हैं।
बैठक में यह भी सामने आया कि बाढ़ आपदा से चार जिलों में करीब 115 करोड़ रुपये की अधोसंरचना क्षतिग्रस्त हुई है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य शासन इसके पुनर्निर्माण में हरसंभव सहयोग करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन दान किया जाना अनुकरणीय कदम है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि –
- स्थिति सामान्य होने तक राहत और स्वास्थ्य शिविर जारी रहें।
-
प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य जांच और दवाओं की आपूर्ति हो।
-
राहत राशि अविलंब जारी की जाए।
-
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान और खाद्य सामग्री मिलती रहे।
बैठक में यह भी तय हुआ कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए तात्कालिक सुधार कार्य किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया, टाइफाइड और जलजनित रोग न फैलें, इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे और क्लोरीनेशन कराया जाए।
बैठक में बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत, सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव, बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा, बस्तर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...