रायपुर, 10 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार एवं सभी संबंधित केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रही हैं और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
साय ने इस कठिन समय में शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिक इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।










