रायपुर, 12 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने जोशी को बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में संचालित योजनाओं और सरकार के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









