Google Analytics Meta Pixel केंद्रीय बजट 2026-27 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया - Ekhabri.com

केंद्रीय बजट 2026-27 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया

रायपुर, 01 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखा गया है। यह कर्तव्य भवन में प्रस्तुत पहला बजट है, जिसमें समग्र विकास की सोच स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट से गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए भी इस बजट के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

 

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक और एआई के उपयोग पर जोर दिया गया है। पशुपालन और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे ग्रामीण रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

 

युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं

 

उन्होंने कहा कि बजट में स्टार्टअप, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की योजनाएं शामिल हैं। पर्यटन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की योजना

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता बढ़ेगी। जिला अस्पतालों के उन्नयन, इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर की स्थापना तथा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया है।

Read Also  नेशनल गेम्स में तीरंदाजी के लिए चयनित नवलीन को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

 

महिला सशक्तिकरण और शिक्षा

 

लखपति दीदी योजना के विस्तार के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

 

उद्योग, शिक्षा और खेल

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग, टेक्सटाइल पार्क और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे प्रावधान किए गए हैं। इससे औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी नई योजनाएं लागू की जाएंगी।

 

कर सुधार और आम जनता को राहत

 

आयकर प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं के सस्ते होने की संभावना जताई गई है। इससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आधार तैयार करता है और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *