Google Analytics Meta Pixel चंदली में रीपा देख खुश हुए मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

चंदली में रीपा देख खुश हुए मुख्यमंत्री

महिलाओं की उद्यमशीलता को सराहा

मुख्यमंत्री ने समूहों की महिलाओं से की चर्चा  

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लोरमी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान चंदली में रीपा भी देखा तथा यहां हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री को जय बुढ़ा देव स्व-सहायता समूह की सदस्य सुनीता धु्रव ने बताया कि पिछले 2 माह ही हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण करते। 860 लीटर गोबर पेंट बेच चुके हैं, इससे 62 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है।    दोना पत्तल यूनिट का संचालन कर रही माँ अंबे स्व-सहायता समूह की सदस्य गनेशिया पटेल ने बताया कि दस हजार बंडल दोना-पत्तल बना चुकी हैं। दो महीनों में 20 हजार की आमदनी हो चुकी है। सी-मार्ट में भी पत्तल बेच रहे हैं और साप्ताहिक बाजार भी भेज रहे हैं। इसके बाद जूता चप्पल यूनिट का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। वंदे मातरम स्व-सहायता समूह की पुष्पा खुंटे ने बताया कि एक महीने में ही 309 नग स्लीपर बेच चुकी हैं, इससे 11 हजार 400 रुपए की आय हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डिस्प्ले यूनिट प्रशिक्षण कक्ष देखा और वाई-फाई की सुविधा आरंभ की।     सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यहां हो रहे मछली पालन के बारे में भी बताया कि यहां तीन तालाब हैं। पुष्पा ने मुख्यमंत्री को बताया कि हमारे पास तीन तालाब हैं और एक क्विंटल मछली हमने निकाली है, इससे दो लाख रुपए की आमदनी हुई है।

डिस्प्ले एवं प्रशिक्षण कक्ष का किया निरीक्षण
डिस्प्ले कक्ष में मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं से चर्चा की। डेहरकापा की रुक्मिणी नवरंग ने बताया कि हम लोग यहां कई तरह के कार्य कर रहे हैं। दोना-पत्तल से हर महीने दस हजार रुपए तक कमाई कर रहे हैं। अब मछली पालन भी आरंभ कर दिए हैं।आदर्श स्व-सहायता समूह की अनूपा यादव ने कहा कि हम लोगों ने बकरी पालन आरंभ किया है, इससे 60 हजार रुपए से अधिक आमदनी अर्जित कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अनूपा ने बताया कि आप जिस तरह से गौठानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो रही है। मिनी माता स्व-सहायता समूह की संध्या साहू ने बताया कि शासन द्वारा 10 नग सिलाई मशीन हमें प्रदाय किया गया है। हम लोग कपड़े सिलाई का आर्डर लेकर 2 महीने में 20 हजार रुपए के कपड़े बेच चुके हैं। मुंगेली के सी-मार्ट के माध्यम से 5 हजार जूट की सामग्री का आर्डर मिला है, अभी हम इस पर काम कर रहे हैं।

Read Also  प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने समूह के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग बड़े पैमाने पर इतने सारे कार्य कर रहे हैं और आरंभिक समय में ही आप लाभ कमाने लगे हैं, इससे निश्चित ही आपका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आप सभी मिल-जुलकर समूह की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *