किन्हीं तीन गांवों में अचानक पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, 4 मई से आगाज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार मई से प्रदेश के विधानसभावार दौरे पर रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सरगुजा और बस्तर संभाग की विधानसभाओं के लिए पहले चरण का रूट मैप तय कर दिया है। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से होगी। उसके अगले दिन वे रामानुजगंज क्षेत्र में जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा वार प्रदेश दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने शुक्रवार को सभी संभाग आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को इस ब्यौरा भेज दिया। कहा गया, अपने दौरे के समय मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा के किन्हीं तीन गांवों में आकस्मिक रूप से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात में भी उसी विधानसभा में रुकेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख लोगों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक भी होंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री प्रेस से चर्चा और दूसरे लोगों से मुलाकात के बाद अगले विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे। कलेक्टरों को कहा गया है, जिस गांव में मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला होगा उसकी जानकारी वहां पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही दी जाएगी। ऐसे में अफसरों को कहा गया है कि वे अपने जिले के प्रत्येक गांव-कस्बे और नगरीय निकायों में शासकीय सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन, नागरिक सेवाओं के सुचारु संचालन, सरकारी कार्यालयों में दस्तावेजों का रखरखाव, स्वच्छता और शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति आदि को सुनिश्चित कर लें।
-घोषणाओं की जानकारी तुरंत सीएम सचिवालय भेजने की हिदायत
अधिकारियों को कहा गया है, मुख्यमंत्री की मंशा है कि क्षेत्र में जनता की मांग, समस्या, जन शिकायत पर कार्रवाई और उनकी ओर से की जाने वाली घोषणाओं को व्यवस्थित अभिलेखों में रखा जाए। घोषणाओं पर तत्काल अमल किया जाए और इसकी जानकारी तुरंत की मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजी जाए।
-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष हिदायत
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। कहा गया है, इन इलाकों में जरूरत पडऩे पर सर्च और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की जा सकती है। इन क्षेत्रों में रोड ओपनिंग पार्टी भी लगाई जा सकती है। जिस क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा होगा, उस क्षेत्र के सभी थानों, चौकियों, रिजर्व लाइंस और कैम्पों में सुरक्षाबलों को लगातार ड्यूटी पर रखा जाए ताकि जरूरत पडऩे पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...