रायपुर, 6 मई 2025।छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीयन व्यवस्था को पारदर्शी, सरल और डिजिटल बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुधारों का प्रभावी क्रियान्वयन जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि आम जनता को इन सुधारों की जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि लोग इन सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने ज़ोर दिया कि यह पहल नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया में आसानी और पारदर्शिता देगी।
ये हैं पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी पहलें:
- फर्जी रजिस्ट्री रोकने आधार आधारित प्रमाणीकरण
रजिस्ट्री खोज और डाउनलोड सुविधा
ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाणपत्र
स्टांप और पंजीयन शुल्क का कैशलेस भुगतान
व्हाट्सएप सूचना सेवा
डीजी लॉकर से दस्तावेज़ सेवाएं
रजिस्ट्री दस्तावेज़ों का स्वतः निर्माण
घर बैठे स्टांप सहित दस्तावेज़ निर्माण
घर से ही संपत्ति की रजिस्ट्री
रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण की सुविधा
मुख्य सचिव ने कहा कि कलेक्टरों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल ज़मीन पर साकार हो सकेगी और छत्तीसगढ़ सुशासन का एक मॉडल राज्य बनेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 3 मई को इन 10 सुधारों का शुभारंभ किया था, जिनका उद्देश्य नागरिकों को पंजीयन प्रक्रिया में बेहतर और सरल सेवाएं देना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...