स्कूली बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मुहैया कराने के साथ उनके स्वास्थ्य को भी हर महीने जांचा जाएगा। पीएम पोषण स्कीम के तहत स्कूलों को प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का लेखा-जोखा रखना होगा। इस पहल से प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा डाटा बैंक जहां स्कूल के पास होगा, वहीं इसकी मदद से देशभर के ऐसे जिलों और ब्लाकों की भी पहचान हो सकेगी, जहां पोषण स्तर खराब है।
इसके आधार पर संबंधित जिला और ब्लाक में पोषण को लेकर विशेष अभियान चलाने में मदद मिलेगी। पीएम पोषण स्कीम के तहत राज्यों के साथ मिलकर इस दिशा में पहल शुरू की गई है। शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर सभी राज्यों की अलग-अलग बैठक भी बुलाई है। स्कूली बच्चों के हेल्थ कार्ड को लेकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। मंत्रालय ने इस अभियान में सभी राज्यों से स्वास्थ्य महकमे को जोड़ने का सुझाव दिया है। पीएम पोषण को लेकर मंत्रालय की राज्यों के साथ बैठक इस महीने से शुरू हो रही है, जो अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेगी। इस पहल को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें प्रत्येक स्कूली बच्चे का हेल्थ कार्ड तैयार करने की सिफारिश है।
मंत्रालय ने स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए राज्यों से सुझाव मांगे हैं। साथ ही रसोइयों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण पर्यटन मंत्रालय की ओर से संचालित होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ( एफएसएसएआई) के जरिये दिया जाएगा। मंत्रालय का मानना है कि रसोइयों के प्रशिक्षण से खाने की गुणवत्ता में सुधार होगा। सभी राज्यों से जिला स्तर पर उपलब्ध दालों और मोटे अनाज को ही बच्चों के भोजन में शामिल करने का सुझाव दिया है।
गौरतलब है कि पीएम पोषण के तहत स्कूलों में बालवाटिका से आठवीं तक पढ़ने वाले करीब 12 करोड़ बच्चों को भोजन मुहैया कराया जाता है।
विश्वविद्यालय के छात्र और डाइट संस्थान रखेंगे निगाह
स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की परख के लिए चलाए जा रहे सोशल आडिट अभियान में अब विश्वविद्यालय के छात्रों और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत उन्हें विश्ोष प्रोजेक्ट के तहत जिले के अलग-अलग ब्लाकों का अध्ययन कराया जा सकता है। रिपोर्ट राज्य सरकार और शिक्षा मंत्रालय को देनी होगी। अभी तक इस पहल के तहत स्कूलों के आसपास रहने वाले प्रबुद्ध लोगों की एक विशेष टीम बनाई गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...