Google Analytics Meta Pixel जीएसटी दरों में अगले वर्ष तक नहीं होगा बदलाव - Ekhabri.com

जीएसटी दरों में अगले वर्ष तक नहीं होगा बदलाव

जीएसटी दरों में अगले वित्त वर्ष में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कर ढांचे को आसान बनाने और उपभोक्ताओं पर बोझ कम करने के लिए बीते एक वर्ष से विचार चल रहा है। 2017 में पेश की गई जीएसटी व्यवस्था में अभी शून्य से 28 प्रतिशत तक पांच कर स्लैब हैं।
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने सोमवार को कहा कि पांच वर्ष पुरानी जीएसटी प्रणाली की ज्यादा स्लैब के कारण कुछ लोग सरकार की आलोचना करते रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने 2021 में दो स्लैब का विलय कर एक स्लैब बनाने और कुछ वस्तुओं पर शुल्क की दरों में कमी पर विचार विमर्श शुरू किया था।

 

 

 

मल्होत्रा ने कहा कि हम अभी कर की दरों में स्थिरता बनाए रखना चाहते हैं। छोटे बदलाव हमेशा रहेंगे, लेकिन कर स्लैब के विलय जैसे प्रमुख बदलावों को लेकर अगले एक वर्ष तक नहीं होगा। मल्होत्रा ने कहा कि सरकार कर की दरों को कम रखना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने दरों में बदलाव की कोई समयसीमा की जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में सीमा शुल्क दरों में कुछ कटौती की है।

 

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बीते सप्ताह संसद में पेश किए गए वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि रहने का अनुमान जताया गया था। साथ ही अप्रत्याशित लाभ कर से चालू वित्त वर्ष में 25 हजार करोड़ रुपये का कर संग्रह रहने की उम्मीद जताई गई थी। सरकार ने जुलाई 2022 में घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और निर्यात किए जाने वाले डीजल व विमान ईंधन पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाने की घोषणा की थी।

Read Also  अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भारत ने बढ़ाई रूस से तेल खरीद

 

 

पीएलआई से 45 हजार करोड़ का निवेश मिला
नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से अब तक 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिला है और तीन लाख से ज्यादा नौकरियों का सृजन हुआ है। सरकार अब तक 14 क्षेत्रों के लिए दो लाख करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन वाली पीएलआइ योजनाओं को मंजूरी दे चुकी है। इसी वर्ष मार्च तक कंपनियों को 3-4 हजार करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। पीएलआइ योजना का मकसद वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी घरेलू मैन्यूफैक्चरिग और निर्यात को बढ़ावा देना है। अय्यर ने कहा कि केंद्र का राष्ट्रीय मुद्रीकरण्ा पाइपलाइन (एनएमपी) कार्यक्रम बेहतर कार्य कर रहा है और जल्द ही कई और राज्यों में शुरू किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...